Sitamarhi: बोखड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Sitamarhi News: जिले के बोखड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई है. हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. पढ़ें पूरी जानकारी…

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के बोखड़ा इलाके में एक सड़क हादसे ने अचानक अफरा-तफरी मचा दी. उखड़ा सरफा पुल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से करीब छह फीट नीचे खेत में पलट गई, जिसमें चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली औराई थाना क्षेत्र के रामनगर से बालू और सीमेंट लेकर इनामात गांव गई थी. सामान उतारने के बाद जब चालक वापस लौट रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से नीचे जा गिरा.

हादसे के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

मौके पर जुटी लोगों की भीड़

हादसे में चालक अखिलेश कुमार के अलावा ट्रॉली पर सवार कौशल किशोर राय और अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

घायलों का इलाज जारी

सूचना मिलते ही बोखड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोखड़ा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.

सीतामढ़ी के बोखड़ा से केशव आनंद की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं: Sitamarhi News: जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला दरोगा समेत चार घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >