सीतामढ़ी : दुकान बंद कर लौट रहे कपड़ा व्यवसायी का अपहरण, पुल पर मिली बाइक

Sitamarhi News: बेला में सोमवार की देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे कपड़ा व्यवसायी राजकिशोर चौधरी का अपराधियों ने अपहरण कर लिया. पुल के पास से व्यवसायी की बाइक और चप्पल बरामद हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जानिए पूरी खबर…

सीतामढ़ी के बेला से रघुनाथ प्रसाद की रिपोर्ट

Sitamarhi News: जिले के बेला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक कपड़ा व्यवसायी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अपहृत व्यवसायी की पहचान बेला खैरवा निवासी राजकिशोर चौधरी के रूप में की गई है. घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अपहृत व्यवसायी की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

नोचा चौक से घर लौटने के दौरान वारदात

व्यवसायी के भाई रंजीत चौधरी ने बेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, राजकिशोर चौधरी नोचा चौक पर स्थित अपनी ‘मनपसंद कपड़ा दुकान’ बंद कर सोमवार की रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से अपने घर खैरवा लौट रहे थे. इसी दौरान नोचा गांव से पश्चिम दिशा में स्थित पुल के पास घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन्हें जबरन रोक लिया और हथियार के बल पर उनका अपहरण कर अपने साथ ले भागे.

घटनास्थल से बरामद हुई बाइक और चप्पल

घटना की जानकारी मिलते ही बेला थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस को घटनास्थल से राजकिशोर की मोटरसाइकिल और उनकी चप्पलें लावारिस हालत में बरामद हुई हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों का सुराग लगाने के लिए नोचा चौक और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसके साथ ही परिजनों से भी किसी पुरानी रंजिश या फिरौती के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >