Sitamarhi News: सीतामढ़ी में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का बवाल, नए ट्रैफिक नियमों के खिलाफ शंकर चौक जाम

Sitamarhi News:सीतामढ़ी के शंकर चौक पर नए यातायात नियमों के खिलाफ ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने जमकर हंगामा किया. ‘रूट बाय रूट’ व्यवस्था से नाराज चालकों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा…

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले में नए यातायात नियमों को लेकर चालकों का गुस्सा फूट पड़ा है. बुधवार को ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने डुमरा स्थित शंकर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस आंदोलन के कारण शहर की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

​सड़क पर उतरे चालक, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

​प्रदर्शनकारी चालकों ने सीतामढ़ी से डुमरा की ओर आने-जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों को जबरन रुकवा दिया. इस दौरान चालकों ने सड़क पर जाम लगा दिया और अन्य साथियों से भी हड़ताल में शामिल होने की अपील की. अचानक हुई इस हड़ताल से सबसे अधिक परेशानी आम यात्रियों और दफ्तर जाने वाले लोगों को हुई. बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जाने वाले कई लोग बीच रास्ते में फंस गए और उन्हें भीषण गर्मी में पैदल ही अपने गंतव्य तक जाना पड़ा.

​’रूट बाय रूट’ व्यवस्था का विरोध

​आंदोलन कर रहे चालकों का मुख्य विरोध प्रशासन द्वारा लागू की गई “रूट बाय रूट” व्यवस्था को लेकर है. चालकों का कहना है कि इस नियम के तहत उन्हें सीमित रास्तों पर ही गाड़ी चलाने की अनुमति दी जा रही है, जिससे उनकी दैनिक आमदनी आधी रह जाएगी. प्रदर्शनकारियों ने कहा, “ईंधन के बढ़ते दाम और किश्तों के बोझ के बीच अगर हमारी कमाई कम हुई, तो परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा.”

​प्रशासन को चेतावनी

​शंकर चौक पर घंटों नारेबाजी करने के बाद चालकों ने साफ किया कि जब तक नियमों में संशोधन नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा.

सीतामढ़ी से राहुल गौतम की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >