Sitamarhi News: खेल रहे मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी को फूंका

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के अशोगी गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खेल रहे दो वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी. पुलिस मामले की जांच और चालक की तलाश में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

Sitamarhi News: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 8, अशोगी गांव में एक हृदयविदारक हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर ही स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया.

खेलते समय हुआ हादसा

मृत बच्चे की पहचान अशोगी निवासी अजीत स्वर्णकार के पुत्र मिहिर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बच्चा घर के पास ही खेल रहा था, तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, लेकिन बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों का सब्र टूट गया.

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए. आक्रोश इतना अधिक था कि लोगों ने घटनास्थल पर ही स्कॉर्पियो में आग लगा दी. देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस ने जलती हुई स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया.

सीतामढ़ी के बैरगनिया से रौशन झा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >