सीतामढ़ी-मोतिहारी नई रेल लाइन के जमीन सर्वे का काम शुरू, 50 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित

Sitamarhi-Motihari New Railway Line: इंडियन रेलवे ने सीतामढ़ी-मोतिहारी नई रेल लाइन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के लिए तेजी से भूमि अधिग्रहण का काम किया जा रहा है. इसके लिए 50 करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया जा चुका है.

Sitamarhi-Motihari New Railway Line: सीतामढ़ी-मोतिहारी वाया शिवहर नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से हो रहा है. रेलवे ने सीतामढ़ी-मोतिहारी वाया शिवहर न्यू रेलखंड को 69.9 किलो मीटर में बनाने का रोड मैप तैयार किया है. इसके लिए सीतामढ़ी से शिवहर जिले के बीच 28 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के भूमि सर्वे और अधिग्रहण का काम कर लिया गया है. 28 किलोमीटर में से 17.5 किलोमीटर सीतामढ़ी जिले और 10.5 किलोमीटर शिवहर में बनेगा. इसमें 13 पुल तो 62 पुलिया बनाये जाएंगे. इस रूट में रेवासी, धनकौल और शिवहर में रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा.

50 करोड़ रूपये बांटे गए

डीएम रिची पांडेय ने बीते दिनों रीगा प्रखंड के रेवासी में सीतामढ़ी शिवहर नई रेल लाइन के पथ रेखांकन पर चल रहे कामों का जाएजा लिया था. इस दौरना जिला भू अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया गया कि सीतामढ़ी-शिवहर नई रेल लाइन कुल 13 गांवों में 209 एकड़ जमीन अर्जित की जा रही है और अब तक 50 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरण कर दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विकास में योगदान

रेल परियोजना के पूरा होने से बिहार में रोजगार के नए अवसर बनेंगे. छोटे और मध्यम व्यापारियों को अपने सामान को दूसरे जगह ले जानें में आसानी होगी. इस कदम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और बिहार में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इस रूट पर रेल चलने से यातायात की व्यवस्था बेहतर होगी और राज्य के नागरिकों की जीवनशैली में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: Bettiah Raj: खुल गया बेतिया राज के 200 करोड़ के आभूषणों के राज, पटना और प्रयागराज के बैंकों में है राजा का खजाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >