सीतामढ़ी: मजदूरी नहीं मिलने पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में तालाबंदी, निर्माण कार्य ठप

सीतामढ़ी जिले के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मजदूरों का आक्रोश देखने को मिला. 6 महीने से मजदूरी न मिलने से नाराज मजदूरों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर निर्माण कार्य ठप करा दिया. प्रशासनिक अधिकारी ने 20 अगस्त तक भुगतान का आश्वासन दिया है.

Medical College: सीतामढ़ी जिला के डुमरा प्रखंड के मुरादपुर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा. बड़ी संख्या में मजदूरों ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया और संवेदक के खिलाफ नारेबाजी की. इस प्रदर्शन के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया. मुख्य द्वार बंद रहने से परिसर में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी भी कुछ देर तक बाहर ही खड़े रहने को मजबूर हुए.

6 माह से भुगतान न मिलने का आरोप, भुखमरी की नौबत

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप था कि संवेदक द्वारा पिछले छह महीनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. बार-बार बकाया राशि मांगने पर उन्हें केवल आज-कल का आश्वासन देकर टाल दिया जाता है. मजदूरों ने कहा कि मजदूरी न मिलने से उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं होता, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा.

प्रशासनिक पदाधिकारी की सफाई: 20 अगस्त तक होगा भुगतान

मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारी एसपी सिंह ने मजदूरों के छह माह की बकाया मजदूरी के दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल दो माह का भुगतान ही लंबित है. विभाग से समय पर राशि उपलब्ध न होने के कारण 30 जुलाई को प्रस्तावित भुगतान नहीं किया जा सका. उन्होंने बताया कि मजदूरों के सुपरवाइजर और मेट के साथ वार्ता हो चुकी है तथा 20 अगस्त तक सभी मजदूरों की बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >