"5 लाख रुपए और एक बाइक दो, नहीं तो…", दहेज प्रताड़ना की शर्मनाक कहानी

मुजफ्फरपुर में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

सीतामढ़ी क्राइम: सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और बच्चे समेत घर से निकाल देने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर महिंदवारा थाना में पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

2017 में हुई थी शादी

मुजफ्फरपुर जिले के शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के घोशौत गांव निवासी मो. हनीफ की पुत्री समीना खातून ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनकी शादी वर्ष 2017 में महिंदवारा थाना क्षेत्र के खनुआ कोआही गांव निवासी मो. अमजद के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले मायके से दहेज में पांच लाख रुपये नकद और एक बाइक लाने का दबाव बनाने लगे.

दहेज नहीं मिलने पर प्रताड़ना का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई बार खाना भी नहीं दिया जाता था. प्रताड़ना से परेशान होकर उसने अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद माता-पिता और अन्य रिश्तेदार ससुराल पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित अपनी मांग पर अड़े रहे.

बीमार बच्चे के इलाज के बीच भी बनाते रहे दबाव

प्राथमिकी के अनुसार, इसी दौरान पीड़िता के एक बच्चे को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गई. इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाता रहा. जब मायके वालों ने दहेज देने से इनकार कर दिया तो एक जून 2026 की रात पीड़िता को कमरे में बंद कर कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की गई. आरोप है कि उसके आभूषण और सामान छीन लिए गए तथा उसे उसके बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया.

जान से मारने की धमकी का आरोप

समीना खातून ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों ने उसे वापस घर में रखने और बच्चे का इलाज कराने से इनकार कर दिया. साथ ही मुकदमा करने पर हत्या कर शव गायब करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

चार लोगों को बनाया गया आरोपी

महिंदवारा थाना में दर्ज प्राथमिकी में पति मो. अमजद, सास ताहिदा खातून, देवर मो. अजमत और ननद मुन्नी खातून को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं: सीतामढ़ी अस्पताल के कैदी वार्ड से वेंटिलेटर तोड़कर भागा बदमाश, पांच पुलिसकर्मी निलंबित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >