सीतामढ़ी: अमघट्टा रेलवे फाटक के पास किशोरी का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सीतामढ़ी के अमघट्टा रेलवे फाटक के पास 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

सीतामढ़ी से चंद्रमोहन झा की रिपोर्ट

Sitamarhi News: नगर थाना क्षेत्र के अमघट्टा रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर पश्चिम सोमवार को एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए. मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.

मृतका की हुई पहचान

मृतका की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव निवासी हरि किशोर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में हुई है. सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनकी चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोरी की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

घटनास्थल से पुलिस ने एक बैग भी बरामद किया है. बैग से कुछ सामान मिले हैं, जिनकी भी जांच की जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. युवती की मौत दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >