सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट
Sitamarhi DM inspection: बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के विकास एजेंडे को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है.सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ आम जनता तक समय पर पहुंचे,इसे लेकर सीतामढ़ी जिला प्रशासन बेहद गंभीर है.इसी कड़ी में सीतामढ़ी के जिलाधिकारी (डीएम) रिची पांडे इन दिनों लगातार खुद फील्ड में उतरकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और नागरिक व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं.
वातानुकूलित दफ्तरों को छोड़ तपती धूप में निकले डीएम
अमूमन वातानुकूलित कार्यालयों तक सीमित रहने की छवि से इतर डीएम रिची पांडे अपने प्रशासनिक दल-बल के साथ तपती धूप में गांवों और शहरी क्षेत्रों का सघन निरीक्षण कर रहे हैं.वे खुद निर्माण स्थलों पर पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परख रहे हैं.सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उनकी प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ शहर में लग रहे भीषण जाम और अतिक्रमण की स्थिति का आकलन कर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक और कड़े दिशा-निर्देश दे रहे हैं.
बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर विशेष जोर
जिलाधिकारी का मुख्य फोकस आम जनता से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर है.शहर से लेकर सुदूर गांवों तक साफ-सफाई,पेयजल की उपलब्धता,स्ट्रीट लाइट और अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.डीएम रिची पांडे लगातार सभी विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दे रहे हैं.अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.प्रशासन की इस अभूतपूर्व सक्रियता से आम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश जा रहा है और जिले में जारी विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है.
