Sitamarhi: भुतही थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 960 बोतल कोरेक्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोनबरसा भुतही थाना पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 960 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

Sitamarhi News: सोनबरसा भुतही थाना पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 960 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

गिरफ्तार तस्कर की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी परीक्षण महतो के पुत्र रामनंदन महतो के रूप में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि बसहिया से कन्हौली जाने वाले मार्ग पर नशीले कफ सिरप की तस्करी की जा रही है.

तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त

सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इंदरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका. तलाशी के दौरान कार से 960 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया. मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त कार (DL 12 C 3733) को भी जब्त कर लिया गया.

आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने बरामद कफ सिरप को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर विजेंद्र प्रसाद, अंबिका शर्मा समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सीतामढ़ी से बीरेंद्र यादव की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >