बागमती नदी के रास्ते नेपाल से शराब तस्करी नाकाम, 972 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सीतामढ़ी के बैरगनिया में एसटीएफ और पुलिस ने नेपाल से बागमती नदी के रास्ते लाई जा रही 972 बोतल विदेशी शराब जब्त की. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया.

सीतामढ़ी के बैरगनिया से रौशन कुमार झा की रिपोर्ट

Bairgania News: एसटीएफ और बैरगनिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से बागमती नदी के रास्ते लाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की है. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए. गिरफ्तार तस्कर के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है.

बागमती नदी के रास्ते लाई जा रही थी शराब

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और बैरगनिया थाना पुलिस ने रविवार को अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला स्थित बागमती नदी तट पर संयुक्त छापेमारी की.

जांच के दौरान नेपाल के रौतहट जिले से नदी के रास्ते बहाकर लाई जा रही शराब की खेप जब्त कर ली गई. इस दौरान एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर में 81 कार्टन विदेशी और नेपाली शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

972 बोतल शराब और हथियार बरामद

गिरफ्तार तस्कर की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के जमुआ वार्ड संख्या-13 निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र राजू राम के रूप में हुई है.

पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा कुल 972 बोतल (324 लीटर) विदेशी शराब बरामद की है.

फरार तस्करों की तलाश जारी

इस मामले में बैरगनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. वहीं, फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: एसएसबी के नाम पर साइबर ठगी का गिरोह सक्रिय, सीमावर्ती इलाकों के व्यापारी निशाने पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >