सीतामढ़ी: भारतीय न्यायिक व्यवस्था और सुधार पर अधिवक्ता परिषद की विभागीय बैठक

सीतामढ़ी में अधिवक्ता परिषद बिहार की विभागीय बैठक में न्यायिक सुधार, कानूनों की प्रासंगिकता और न्यायालयों की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे.

Sitamarhi News: अधिवक्ता परिषद बिहार की सीतामढ़ी जिला इकाई द्वारा भारतीय न्यायिक व्यवस्था एवं न्यायिक सुधार विषय पर विभागीय बैठक का आयोजन सीतामढ़ी जिला बार एसोसिएशन के मुख्य हॉल में किया गया. बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रांतीय एवं जिला स्तर के विद्वान अधिवक्ताओं ने भाग लिया.

न्यायिक सुधार पर हुआ मंथन

बैठक में कानून की किताबों की लोकहित एवं राष्ट्रहित में प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही समय की आवश्यकता के अनुसार कानूनों में परिवर्तन और संशोधन के उपाय भी सुझाए गए.

कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता अनिता चौधरी एवं अन्य द्वारा मिथिला सांस्कृतिक स्वागत गीत के साथ की गई.

न्यायालयों की समस्याओं को रखा गया

बैठक में स्थानीय अधिवक्ता संघों एवं न्यायालयों में आने वाली समस्याओं को भी गंभीरता से उठाया गया. उपस्थित अधिवक्ताओं ने समस्याओं के समाधान को लेकर अपने सुझाव रखे.

सीमा कुमारी की अगुआई में हुई बैठक

परिषद की बैठक सीतामढ़ी जिला इकाई की अध्यक्षा सीमा कुमारी की अगुआई में संपन्न हुई, जबकि अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता के एन शर्मा ने की.

बैठक में आमोद कुमार सिंह, विनय कुमार झा, धरणीधर सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिंह, कुंदन कुमार समेत अन्य अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे.

कई अधिवक्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में विभु कुमार, प्रेमा कुमारी, राज्यवर्धन सिंह, डा शोभा चौबे, सुबोध कुमार, राजेश कुमार सिंह, राजदेव साह, प्रफुल्ल चन्द्र चौधरी और विपुल वैभव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >