Bihar: बिहार के इस जिले में एक साथ 204 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, किस वजह से इनके तबादलों पर लगी मुहर

Bihar: सीतामढ़ी जिले में पांच वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कई पुलिसकर्मियों का तबादला अन्य जिलों में कर दिया गया है. डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा द्वारा जारी सूची में थानेदार, इंस्पेक्टर, एसआई, सिपाही समेत 200 से अधिक कर्मियों को मुजफ्फरपुर, वैशाली और शिवहर भेजा गया है.

Bihar: सीतामढ़ी जिले में पांच वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थापित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का दूसरे जिले में तबादला किया गया है. तिरहुत प्रक्षेत्र मुजफ्फरपुर के डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा ने इस तबादले पर अपनी मुहर लगायी है.

किसे कहां भेजा गया

डीआइजी कार्यालय से जारी सूची में जिले में कार्यरत छह थानेदार समेत इंस्पेक्टर, एसआइ, हवलदार, सिपाही व चालक सिपाही का तबादला शामिल है. जारी सूची के मुताबिक, पुपरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर चंद्रभूषण कुमार सिंह, नानपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार, बेलसंड थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नवलेश कुमार आजाद को मुजफ्फरपुर तथा महिंदवारा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणवीर कुमार झा को वैशाली जिला बल में ट्रांसफर किया गया है.

भुतही थानाध्यक्ष सह सब इंस्पेक्टर देवेंद्र चौधरी व परिहार थानाध्यक्ष सह सब इंस्पेक्टर राजकुमार गौतम को मुजफ्फरपुर स्थानांतरित किया गया है. वहीं, इंस्पेक्टर रजा अहमद को मुजफ्फरपुर भेजा गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जल्द से जल्द ज्वाइन करने को कहा गया

इसी तरह से सीतामढ़ी जिला बल में कार्यरत पांच इंस्पेक्टर, 42 सब इंस्पेक्टर, पांच हवलदार, 142 सिपाही और 15 चालक सिपाही का तबादला मुजफ्फरपुर, वैशाली व शिवहर जिला पुलिस बल में किया गया है. डीआइजी कार्यालय से निर्गत तबादला आदेश में कहा गया है कि जिले के एसपी अपने-अपने जिले से स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को यथाशीघ्र प्रस्थान कराकर अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय में सुपुर्द करेंगे.

इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बिहार के 23 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >