सावन से पहले बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर में अलर्ट प्रशासन, भीड़ और सुरक्षा को लेकर दिए बड़े निर्देश

सावन माह शुरू होने से पहले अनुमंडल प्रशासन ने बाबा नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर का निरीक्षण किया. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

Pupri Baba Nageshwarnath Temple: श्रावण माह शुरू होने से पहले अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीओ सह न्यास समिति अध्यक्ष गौरव कुमार ने नगर के प्रसिद्ध बाबा नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भगृह, पूरे परिसर और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया. इसके बाद मंदिर प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर सावन में होने वाली भीड़ को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सावन में बढ़ती भीड़ को लेकर दिए निर्देश

एसडीओ ने कहा कि सावन के महीने में, खासकर सोमवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. मधुबनी जिले के वाण गंगा से जल लेकर आने वाले कांवरियों की भी काफी भीड़ रहती है.

इसे देखते हुए मंदिर परिसर और शौचालयों की नियमित सफाई, गर्भगृह सहित पूरे परिसर में पर्याप्त रोशनी, पेयजल, पंखों की व्यवस्था और सभी सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने का निर्देश दिया गया.

उद्घोषणा, प्रवेश व्यवस्था और दुकानों के संचालन पर भी जोर

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय-समय पर उद्घोषणा करने हेतु माइक की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाने को कहा गया.

एसडीओ ने मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर सड़क किनारे फूल बेचने वाले चार दुकानदारों को मंदिर परिसर के अंदर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. वहीं, पूजन सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को मंदिर के बगल स्थित वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने को कहा.

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, डॉ. ओमप्रकाश, उमाशंकर चौधरी और मंदिर प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Baidnath thakur

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >