Sitamarhi : 50 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार

कोदवारा गांव के चौक स्थित एक गुमटीनुमा दुकान से 50 ग्राम गांजा के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया.

Sitamarhi : सीतामढ़ी

. पुनौरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के कोदवारा गांव के चौक स्थित एक गुमटीनुमा दुकान से 50 ग्राम गांजा के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी सरवन कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने दुकान में गांजा रखकर सप्लाई करता है. तत्काल पुलिस की एक टीम वहां पहुंचकर दुकान के अंदर से गांजा बरामद किया गया. प्राथमिकी दर्ज किये जाने के उपरांत गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar raj

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >