रून्नीसैदपुर में नाबालिग की शादी रोकने पर आंगनबाड़ी सेविका से मारपीट, तीन पर केस दर्ज

रून्नीसैदपुर में एक आंगनबाड़ी सेविका ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बहन की जबरन शादी का विरोध किया, जिसके कारण उसके साथ मारपीट की गई. इस घटना में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर चौधरी गांव निवासी आंगनबाड़ी सेविका रकिमा खातून के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. सेविका ने आरोप लगाया है कि 13 वर्षीय नाबालिग बहन की जबरन शादी का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई. पुलिस ने मामले में भाई, मां सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है.

Runnisaidpur News: नाबालिग बहन की शादी कराने का आरोप

प्राथमिकी में रकिमा खातून ने आरोप लगाया है कि उनके भाई राजा, पिता नूर मोहम्मद तथा मां खैरूण खातून रुपये के लालच में उनकी 13 वर्षीय बहन की शादी एक शादीशुदा व्यक्ति से करा रहे थे, जो पहले से दो बच्चों का पिता है. इस बात का विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया.

बहन भागकर पहुंची थी बड़ी बहन के घर

आवेदन के अनुसार, जब नाबालिग बहन को प्रस्तावित शादी की जानकारी हुई तो वह वहां से भागकर अपनी बड़ी बहन रकिमा खातून के घर पहुंच गई. इसके बाद आरोप है कि 3 अगस्त को नामजद आरोपित उनके घर पहुंचे और विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की.

मारपीट में घायल होने का आरोप

रकिमा खातून ने बताया कि मारपीट के दौरान वह घायल होकर जमीन पर गिर गईं. इसके बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए. घटना के बाद उन्होंने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शुरू की जांच

रून्नीसैदपुर थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: एसएसबी 20वीं वाहिनी का सिलाई प्रशिक्षण संपन्न, 22 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र और टूल किट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >