एससीएसटी एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने थाना अंतर्गत हरिबेला गांव में छापेमारी कर स्थानीय विलास राउत के पुत्र सुरेश राउत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बथनाहा. थाने की पुलिस ने थाना अंतर्गत हरिबेला गांव में छापेमारी कर स्थानीय विलास राउत के पुत्र सुरेश राउत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपित पर थाने में एससीएसटी एक्ट का एक मामला दर्ज है, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गयी है. शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार बथनाहा. थाने की पुलिस ने थाना अंतर्गत पंडौल गांव से शराब के नशे में हंगामा करते स्थानीय निवासी चंद्रमोहन यादव के पुत्र पंकज कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुष्टि थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने की. एससी-एसटी एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के नुनिया टोला में छापेमारी कर एससी-एसटी मामले में प्राथमिकी अभियुक्त राजकरण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >