हरपुरवा गांव से स्कॉर्पियो की चोरी, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव के वार्ड नंबर तीन में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की स्कॉर्पियो गाड़ी(एचआर 19एम 2023) की चोरी कर ली.

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव के वार्ड नंबर तीन में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की स्कॉर्पियो गाड़ी(एचआर 19एम 2023) की चोरी कर ली. इस संबंध में गाड़ी मालिक जाकिर मंसूरी ने गुरुवार को थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. वाहन चेकिंग में 10 हजार का चालान कटा सुरसंड. एसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में बुधवार की देर शाम भिट्ठा थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों का 10 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा. 425 बोतल शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार की रात संधवारा गांव से 425 बोतल सौंफी शराब व बाइक जब्त कर लिया. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. इस संदर्भ में बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >