बदला मौसम का मिजाज: सावन के सोमवार को हुई बारिश, अगले 4-5 दिनों तक जारी रहेगा धूप-छांव का दौर

सावन के दूसरे सोमवार को सीतामढ़ी में हुई हल्की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जानिए कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों तक मौसम का हाल।

Sitamarhi Weather News: सावन के दूसरे सोमवार को जिले में मौसम मेहरबान रहा. करीब सप्ताह भर बाद सोमवार तड़के आसमान में घने बादल छा गए और तड़के साढ़े तीन बजे से रुक-रुककर बारिश का दौर शुरू हो गया. बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया. हालांकि दिन चढ़ने के साथ कभी धूप खिली तो कभी बादलों ने सूरज को ढंक लिया.

मंगलवार-बुधवार को खिलेगी कड़क धूप

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ राम ईश्वर प्रसाद के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा:

  • तापमान का हाल: सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री रहेगा, जबकि अगले दो दिनों में यह 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है.
  • धूप का अनुमान: मंगलवार और बुधवार को आठ से नौ घंटे तक तेज धूप खिलने की संभावना है.
  • बारिश का पूर्वानुमान: धूप के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला भी जारी रह सकता है.

फसलों को मिलेगा फायदा, मौसम में रहेगा उतार-चढ़ाव

अगले चार-पांच दिनों तक जिले में कभी बारिश तो कभी धूप के साथ उमस भरा मौसम बना रहेगा. मौसम के इस उतार-चढ़ाव से खरीफ फसलों को काफी लाभ पहुँचने की उम्मीद है. इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: बड़ा हादसा: बुलेट से ड्यूटी जा रहे आशा हॉस्पिटल के ICU इंचार्ज डॉ. शशांक की सड़क दुर्घटना में मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >