Sitamarhi : कर्पूरी छात्रावास में धूमधाम से मनायी गयी सावित्री बाई फूले की जयंती

सावित्री बाई फूले की 195 वीं जयंती छात्रावास अधीक्षक बिनोद बिहारी मंडल की अध्यक्षता में धूमधाम से मनायी गयी.

सीतामढ़ी.

नगर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास के सभागार में शनिवार को सावित्री बाई फूले की 195 वीं जयंती छात्रावास अधीक्षक बिनोद बिहारी मंडल की अध्यक्षता में धूमधाम से मनायी गयी. उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्य अतिथि फूले अंबेडकरी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ प्रो शशिभूषण प्रसाद सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले ने अपने पति महात्मा ज्योतिबा राव फूले से प्रेरणा लेकर सदियों से शिक्षा एवं मौलिक अधिकारों से वंचित कमजोर वर्गों के लिए बालिका विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा का द्वार सबके लिए खोला. उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियां अंधविश्वास, पाखंड, रूढ़िवादिता, छुआछूत, के खिलाफ सत्य शोधक समाज की स्थापना कर लोगों को जागृत किया. विधवा विवाह को प्रोत्साहित किया. जीवन पर्यंत रोगियों की सेवा की. उनके जीवन संघर्ष को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में कृषि सहायक संजय पासवान, अधीक्षक बिनोद बिहारी मंडल व अन्य ने भी संबोधित किया. जयंती समारोह में नागेंद्र पासवान, कमल किशोर, धनंजय साहनी, राजकपूर, साजन कुमार, राजीव कुमार, सुनील सहनी, पिंकू मंडल, शैलेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, अनीश कुमार, संजीत कुमार, गोविंद कुमार, नंदकिशोर कुमार, हरिश्चंद्र कुमार, नीरज कुमार, सिद्धांत कुमार, सुबोध कुमार, रौशन कुमार, राजू प्रजापति, राजू सहनी, दीपेश कुमार, कमल कुमार, रुपेश कुमार, अरुण कुमार, रणजीत कुमार, चंद्रशेखर कुमार, सोनू कुमार, दीपक कुमार,भाग्यनारायण कुमार, बसंत कुमार, प्रिंस कुमार, मनीष कुमार, सिकंदर कुमार, सुभाष कुमार, दीपक ठाकुर, नीतीश कुमार, सौरव मंडल, सरोज कुमार व अन्य शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RATIKANT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >