Sitamarhi News: 2027-28 तक 50 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन का लक्ष्य, विभाग ने बनाई बड़ी रणनीति

Sitamarhi News: चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के लिए मिल प्रबंधन और ईखोत्पादक संघ ने मिलकर काम करने का फैसला किया है. जून महीने के अंत तक चार अलग-अलग स्थलों पर किसानों की बैठक आयोजित की जाएगी. इन बैठकों में मिल प्रबंधन के आला अधिकारी और संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे, ताकि सीजन 2027-28 में 50 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन का लक्ष्य पूरा किया जा सके.

किसानों की समस्याओं का समाधान

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार से मिलकर किसानों की रोजमर्रा की समस्याओं को लेकर चर्चा की. 15 दिसंबर 2025 को बिहार सरकार की अध्यक्षता में हुई ईंखायुक्त बैठक में लिए गए निर्णयों को लागू करने की भी मांग की गई.

प्रमुख मांगों पर ध्यान

संघ के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बैठक में कई मुद्दों उठाए. इनमें खाद, बीज और कीटनाशक दवा बिना सूद उपलब्ध कराने, गन्ना की वेराइटी सही तरीके से पहचानने, कैलेंडर सिस्टम लागू करने, किसान भवन में कमरे और चहारदीवारी बनाने, यार्ड में पेयजल और शौचालय की सुविधा, सस्ते दर पर कैंटीन की व्यवस्था, और खेत में लगे गन्ने पर अग्रिम राशि देने जैसी मुख्य मांगें शामिल हैं.

अधिकारियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस मौके पर वरीय ईख प्रबंधक अमरेंद्र कुमार सिंह, गुणानंद चौधरी, मोहन कुमार सिंह, मदन मोहन ठाकुर, पाशपत साह, इंदल राय, ओम प्रकाश कुशवाहा, रामाशंकर राय, अशोक ठाकुर, राजेश कुमार और धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >