रुन्नीसैदपुर को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव पारित, अब आगे क्या?

रुन्नीसैदपुर प्रखंड मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया है। इस फैसले से क्षेत्र में शहरी सुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। बैठक में दाखिल-खारिज, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन और जलजमाव जैसी समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

सीतामढ़ी न्यूज: रुन्नीसैदपुर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में बुधवार को रुन्नीसैदपुर प्रखंड मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया गया. प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंचल से जुड़ी समस्याओं, दाखिल-खारिज, परिमार्जन और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर बनी सहमति

बैठक में प्रखंड मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा देने के प्रस्ताव पर सदस्यों ने चर्चा की. इसके बाद प्रस्ताव पारित किया गया. नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र में शहरी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जतायी गयी.

दाखिल-खारिज और परिमार्जन की समस्या उठी

पंचायत समिति की बैठक में अंचल कार्यालय से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया. सदस्यों ने दाखिल-खारिज और परिमार्जन के मामलों में लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी दी. संबंधित मामलों के समय पर निष्पादन की मांग की गयी.

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर भी चर्चा हुई. सदस्यों ने केंद्रों के नियमित और बेहतर संचालन पर जोर दिया.

जनप्रतिनिधियों के सम्मान का रखें ध्यान

बैठक को संबोधित करते स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की समस्याओं और उनके सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.

विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों के सही ढंग से संचालित नहीं होने पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार और वे खुद प्रतिबद्ध हैं. विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कई इलाकों में जलजमाव का मुद्दा उठा

पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या भी उठायी. इसके अलावा बीआरसी, थाना परिसर, पीएचईडी परिसर और कर्मचारी कॉलोनी समेत विभिन्न स्थानों पर बारिश के बाद पानी जमा होने की समस्या की जानकारी दी गयी.

सदस्यों ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की आवश्यकता बतायी, ताकि लोगों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

16वें वित्त आयोग की योजनाओं की जानकारी

बीडीओ धनंजय कुमार ने बैठक में 16वें वित्त आयोग की योजनाओं और उससे जुड़े प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्ध प्रावधानों के बारे में सदस्यों को बताया.

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, पंचायत समिति सदस्य तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी: 8 साल के बच्चे का गड्ढे में मिला शव, शाम को घर से निकला था आदित्य


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >