Sitamarhi : भगवान परशुराम जन्मोत्सव तैयारी की समीक्षा

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव तैयारी की समीक्षा की गई.

Sitamarhi : पुपरी. परशुराम विचार मंच के तत्वावधान में मंगलवार को नगर स्थित बड़ी ठाकुरवाड़ी के समीप स्थित समाजसेवी ब्रज मोहन चौधरी उर्फ भूषण के आवास पर उन्हीं की अध्यक्षता में तैयारी समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई. इस दौरान 30 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव तैयारी की समीक्षा की गई. तैयारी समिति के सदस्यों ने बताया कि समारोह की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. बताया गया कि शाम चार बजे से इसी स्थान पर समारोह का आयोजन होगा. मौके पर हृषिकेश कुमार चौधरी, मदन मिश्र, प्रमोद शर्मा, जयशंकर झा उर्फ कारी बाबा, डॉ अजय कुमार मिश्र व आशीष कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >