सीतामढ़ी: किसी ने सजाई मोतियों से राखी तो किसी ने दिखाया हुनर, बच्चों की प्रतियोगिता बनी खास

सीतामढ़ी के फुलवारी द किड्स होम विद्यालय में आयोजित आकर्षक राखी प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. उन्होंने सुंदर और मनमोहक राखियां बनाकर सभी का मन मोह लिया. प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. शहर के गांधी चौक स्थित फुलवारी द किड्स होम विद्यालय में सोमवार को स्कूली बच्चों के बीच आकर्षक राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया और सुंदर एवं मनमोहक राखियां बनायीं. प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

बच्चों ने उत्साह के साथ बनाई आकर्षक राखियां

राखी प्रतियोगिता में आयुष, अमन, कल्याणी, नवा, आमना, अलीमा, फरीहा, वैष्णवी, मान्या, वैष्णवी प्रभाकर, मरियम, आराध्या, गौरी, राजवीर और अभिजीत समेत कई बच्चों ने हिस्सा लिया.

बच्चों ने अलग-अलग रंगों और सजावटी सामग्रियों का इस्तेमाल कर आकर्षक राखियां तैयार कीं. प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.

प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन के बाद विद्यालय के निदेशक संजय कुमार शर्मा और प्राचार्या रेखा शर्मा ने संयुक्त रूप से बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया. विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया.

शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया. मौके पर मनोरमा, शालू, माही सिंह, अंजलि, रेशम, मीनाक्षी, राहिला, सलोनी, शाहीन, पुष्कर, कृति, निजाम, सद्दाम समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सस्ता नारियल पानी देने का झांसा, कारोबारी से साइबर अपराधियों ने ठगे 2.10 लाख रुपये


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >