Punaura Dham: सड़क, रेल और हवाई रूट से जुड़ेगा पुनौरा धाम, पटना से बिना बाधा के यात्रा का रोडमैप तैयार

Punaura Dham: माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम को देशभर से जोड़ने के लिए सड़क, रेल और हवाई मार्ग पर तेजी से काम हो रहा है. राम-जानकी मार्ग, नई चार लेन सड़कें, रेल लाइन और एयर कनेक्टिविटी से यहां तक पहुंचना आसान होगा. इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

Punaura Dham: माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर शिलान्यास कर दिया गया है. यहां अगले तीन वर्षों में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तरह ही अलौकिक मंदिर का निर्माण करा लेने की योजना है. इससे पहले इस ऐतिहासिक स्थान को सीधे राजधानी पटना समेत देश के सभी प्रमुख स्थानों से जोड़ने की कवायद भी शुरू हो गई है.

सड़क और रेल के साथ ही हवाई मार्ग से सीधे इस स्थान को संपर्कता प्रदान करने की कवायद शुरू कर दी है. हाल में हुए शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी तीनों माध्यमों से इस पवित्र धाम को सीधी संपर्कता प्रदान करने की कार्ययोजना का जिक्र किया है.

मंदिर की सांकेतिक तस्वीर

तीन से अधिक एनएच से जोड़ने की तैयारी

पुनौरा धाम को तीन से अधिक एनएच से सीधे जोड़ने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसके तहत 13186 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा राम-जानकी मार्ग सबसे महत्वपूर्ण है. इस सड़क की मदद से सीधे अयोध्या से पुनौराधाम जुड़ जाएगा. इसे रामायण सर्किट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है. यह सड़क अयोध्या से सीवान-मशरक (सारण)-शिवहर (70 घाट पुल) होते हुए सीतामढ़ी से भिट्ठा मोड़ होते हुए नेपाल चली जाएगी.

सीतामढ़ी में इस सड़क से पुनौराधाम को जोड़ने के लिए 4 किमी तक एक विशेष सड़क बनाई जाएगी. इससे यह स्थान सीधे तौर पर इस विशेष सड़क से जुड़ जाएगा. 426 किमी लंबाई की इस सड़क का निर्माण कार्य बिहार में उत्तरप्रदेश की सीमा के पास से शुरू हो गया है. यहां से पुनौराधाम तक की दूरी करीब 238 किमी है.

इसके अलावा मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी-सोनवर्षा रोड को दो से चार लेन करने का काम शुरू हो गया है. पटना से सीतामढ़ी तक बन रही चार लेन सड़क भी इस धाम से जुड़ जाएगा. इससे राजधानी से सीधे यहां तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रेल मार्ग के लिए केंद्र से किया गया खास अनुरोध

रेल मार्ग से भी पुनौराधाम को सीधे संपर्कता प्रदान करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्रालय से खासतौर से राज्य सरकार ने निवेदन किया है. हाल में इसे लेकर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है.

दरभंगा से सीतामढ़ी से नरकटियागंज तक मौजूद रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है. 256 किमी लंबे इस रेलखंड के दोहरीकरण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने कुछ समय पहले किया था. इस परियोजना की लागत 4080 करोड़ रुपये है.

इसके अलावा सीतामढ़ी से शिवहर तक 28 किमी लंबे रेल लाइन को मंजूरी दी गई है. पुनौराधाम मंदिर इस रेलवे लाइन से महज डेढ़ किमी की दूरी पर होगी. इस रेल परियोजना की लागत 566 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़ें: पटना, दरभंगा समेत बिहार के इन जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

हवाई मार्ग से भी जाना होगा आसान

पटना हवाई अड्डा से इस स्थान को सीधे तौर पर जोड़ने वाले अभी कई रास्ते हैं, लेकिन पटना-सीतामढ़ी एनएच के बन जाने के बाद राजधानी से यहां तक पहुंचने में बेहद कम समय लगेगा. दरभंगा हवाई अड्डा से जोड़ने के लिए वर्तमान सड़क के अलावा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एनएच से सीधा सीतामढ़ी को जोड़ा जा रहा है. यहां से पुनौराधाम तक के लिए विशेष सड़क पहले से बन रही है. इससे अधिकतम एक घंटे में दरभंगा से पुनौराधाम पहुंचा जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >