सेवानिवृत्त दारोगा के घर से दो लाख की संपत्ति चोरी

नीय थाना क्षेत्र के डुमरवाना-पचटकी मुख्य सड़क में अवस्थित सेखौना वार्ड नंबर 25 निवासी सेवानिवृत्त दारोगा शिवचंद्र प्रसाद सिंह के घर से

बैरगनिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरवाना-पचटकी मुख्य सड़क में अवस्थित सेखौना वार्ड नंबर 25 निवासी सेवानिवृत्त दारोगा शिवचंद्र प्रसाद सिंह के घर से अज्ञात चोरों ने मंगलवार रात्रि को करीब दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गयी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गृहस्वामी के पुत्र अरुण कुमार राय ने थाना को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि मंगलवार की रात अज्ञात चोर खिड़की के रोशनदान से घुसकर घर का दरवाजा खोल दिया. जिससे अन्य चोर आकर घर में प्रवेश कर दो ट्रंक,चार पेटी के तालों को तोड़कर नगदी 65 हजार, स्वर्ण आभूषण 175 ग्राम, चांदी के आभूषण 250 ग्राम, प्रोपर्टी के कागजात सहित अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >