बत्तख फॉर्म में आग से लाखों की संपत्ति नष्ट

प्रखंड अंतगत पठनपुरा पंचायत के रघरपुरा गांव में सोमवार की शाम बतख फॉर्म में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

सुरसंड. प्रखंड अंतगत पठनपुरा पंचायत के रघरपुरा गांव में सोमवार की शाम बतख फॉर्म में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. अगलगी की घटना वार्ड संख्या सात निवासी जगदीश सिंह के बतख फॉर्म में हुई. जिसमें तीन सौ बतख, विद्युत चालित मोटर, हौंडा का पंपसेट, स्प्रे मशीन, पाइप का बंडल, सीलिंग फैन, बतख के खाने के लिए आठ बोरी में रखा दाना, फर्नीचर, मोबाइल, बिजली का मीटर, सीमेंट की बोरी व बगल में रखा पुआल का टाल जलकर राख हो गया. सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. सीओ सतीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षति का आकलन करने के बाद अग्निपीड़ित को सरकारी सहायता उपलब्ध करायी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >