सीतामढ़ी में यक्ष्मा उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता, 13 दिनों में 1.15 लाख से अधिक पंजीकरण

सीतामढ़ी में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे प्रिजम्पटिव एनरोलमेंट अभियान ने व्यापक सफलता हासिल की है। 13 दिनों में 1.15 लाख से अधिक लोगों का पंजीकरण हुआ है, जो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए उत्साहजनक है।

Sitamarhi Health Campaign:  जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे प्रिजम्पटिव एनरोलमेंट अभियान को व्यापक सफलता मिल रही है. एक से 13 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 1,15,475 लोगों का प्रिजम्पटिव एनरोलमेंट किया गया है. अभियान के तहत प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों पर लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है. शुरुआती दिनों की तुलना में इस अभियान ने बाद के दिनों में काफी तेज गति पकड़ी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

13 जुलाई को दर्ज हुआ सबसे बड़ा आंकड़ा, सेंटरों पर उमड़ी भीड़

उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 13 जुलाई को सबसे अधिक 20,507 लोगों का सफल नामांकन किया गया. वहीं 12 जुलाई को 2,084, 11 जुलाई को 18,787, 10 जुलाई को 15,014, 8 जुलाई को 12,906 तथा 7 जुलाई को 13,278 लोगों का एनरोलमेंट हुआ. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के लिए सभी प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सीधा असर अब जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है.

आशा और एएनएम चला रही हैं घर-घर जागरूकता अभियान

इस महाभियान को सफल बनाने में जमीनी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है. आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी लगातार घर-घर जाकर संपर्क स्थापित कर रहे हैं और पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य केंद्र आकर नामांकन कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. विभाग ने आम जनता से अपील की है कि जिन पात्र व्यक्तियों का अब तक प्रिजम्पटिव एनरोलमेंट नहीं हो सका है, वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आवश्यक पहचान दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन जल्द से जल्द सुनिश्चित कराएं, ताकि उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का समय पर सीधा लाभ मिल सके.

ये भी पढ़ें: जलावन लाने गई लड़कियों से छेड़खानी और मारपीट, तीन दबंगों पर प्राथमिकी दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >