प्रांतीय अधिवेशन में सत्र 2026-28 के लिए चुनी गयीं अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष

नगर के निर्मला उत्सव पैलेस में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 20वां प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हो गया.

सीतामढ़ी. नगर के निर्मला उत्सव पैलेस में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 20वां प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हो गया. इस अधिवेशन में अगले सत्र 2026-28 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया. जिसमें बेतिया शाखा की वीणा चौधरी प्रांतीय अध्यक्ष चुनी गयीं. वहीं, पुनम झुनझुनवाला को सचिव तथा आशा काया को कोषाध्यक्ष चुना गया. तीनों पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया. सत्र 2028-30 के प्रांतीय अध्यक्ष हेतु मुंगेर की मधु रूंगटा के नाम की घोषणा की गयी. देर रात्रि तक प्रांतीय अध्यक्ष सुमन सर्राफ की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद बाहर से आयी महिला प्रतिनिधियों ने लिया. प्रांतीय अध्यक्ष सुमन सर्राफ ने पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ शाखा से पटना सिटी, बेतिया व फारबिसगंज, स्व सुशीला मोहनका स्मृति पुरस्कार से भागलपुर, सीतामढ़ी व अररिया आरएस, स्व पुष्पा चोपड़ा स्मृति पुरस्कार से दरभंगा, मुंगेर व बेगूसराय, स्व. पुष्पा महेशका स्मृति पुरस्कार से बक्सर, पूर्णिया व मुजफ्फरपुर शाखा को पुरस्कृत किया. व्यक्तिगत पुरस्कारों में पटना सिटी की विनीता डोकानिया, सीतामढ़ी की सविता हिसारिया व फारबिसगंज की अनीता अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष, पटना सिटी की पूजा माखड़िया को सर्वश्रेष्ठ सचिव, पटना की गुंजन अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष, भागलपुर की ज्योति खेतान व जोगबनी की संगीता लोहिया को सर्वश्रेष्ठ अंचल उपाध्यक्ष, मोतिहारी की शिखा लोहिया को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख, बेतिया की आशा काया को सर्वश्रेठ नेत्रदान प्रकल्प प्रमुख, पटना सिटी की श्वेता ड्रोलिया को सर्वश्रेठ तकनीकी प्रमुख, पूर्णिया की सरिता अग्रवाल व आशा अग्रवाल को नवीन शाखा गठन के लिए पुरस्कृत किया गया. प्रांतीय सचिव डॉ ज्योति सुन्दरका को महिला विभूति सम्मान, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सोनी सरावगी को धन्वन्तरि सम्मान, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा लोहिया को महिला रत्न सम्मान तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष वीणा चौधरी को सम्मानित किया गया. साथ ही अधिवेशन के सर्वोच्च सम्मान शिखर सम्मान से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता को सम्मानित किया गया. इन सभी पुरस्कारों के अलावा अन्य 100 से भी ज्यादा पुरस्कार दिए गए. साथ ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता ने सम्मेलन की संस्थापिका स्व सुशीला मोहनका, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्व पुष्पा चोपड़ा व सरोज गुटगुटिया के साथ सुमन सर्राफ, श्रवण सर्राफ, डॉ ज्योति सुन्दरका, वीणा चौधरी, सरिता सुल्तानिया, विनीता डोकानिया, गीता क्याल और सीमा अग्रवाल को विशिष्ट सम्मान दिया. इस अवसर पर प्रांतीय पत्रिका आह्वान का विमोचन राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत डॉ ज्योति सुन्दरका तथा सविता हिसारिया के स्वागत नृत्य से हुई. शाखाओं के लिए आयोजित झांकी प्रतियोगिता में पुपरी को प्रथम, बेतिया को द्वितीय पुरस्कार तथा तुलसी बिड़ला सजाओ प्रतियोगिता में मुंगेर को प्रथम व बेगूसराय को द्वितीय पुरस्कार मिला. वहीं, ज्योति हिसारिया, शीतल हिसारिया, सोनी सरावगी, प्रिया हिसारिया, अलका अग्रवाल, रेखा हिसारिया और कोमल हिसारिया ने बिहार की संस्कृति को दर्शाती नृत्य नाटिका प्रस्तुत की. सुनीता सीकारिया और सोनम सरावगी ने मंच संचालन किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ ज्योति सुन्दरका ने किया. अधिवेशन में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा लोहिया, सीतामढ़ी शाखा अध्यक्ष सविता हिसारिया, सोनी सरावगी, शीतल हिसारिया, इंदिरा हिसारिया, अलका अग्रवाल, सुनीता हिसारिया, स्नेहा खेमका, ज्योति हिसारिया, सुनीता पोद्दार, सोनी सरावगी, उत्सव सर्राफ, पुनीत हिसारिया, आयुष हिसारिया व हर्ष गोयल ने भी अपना योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >