Power Supply Update: सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्युत फिटर शनिवार को बंद रहेंगे. 33 केवी विद्युत लाइन में आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि लाइन मरम्मत का कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी.
3 घंटे ठप रहेगी बिजली सेवा.
विद्युत विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य के कारण शनिवार सुबह बिजली गुल रहेगी.
- प्रभावित समय: शनिवार सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक.
- कारण: 33 केवी लाइन में आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य.
- बहाली: कार्य संपन्न होते ही आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी.
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम सुबह 8:00 बजे से पहले ही निपटा लें.
ये भी पढ़ें; फर्जी पहचान के पीछे छिपी 'हसीना', 97 लाख की रंगदारी केस में उलझी खाकी, पुलिस के लिए पहचान बनी सबसे बड़ी पहेली
