Sitamarhi : जिले के चार थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग

पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने जिले के चार थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग किया है.

— पुलिस अधीक्षक ने अविलंब योगदान देने का दिया निर्देश

— रमण पुनौरा, संजीत सुप्पी, सुंरेंद्र बोखड़ा तथा मोनी चोरौत की थानाध्यक्ष बनीं

— पुअनि रविकांत को भासर पुलिस पिकेट प्रभारी की जिम्मेदारी, सोनी बनी बैरगनिया में महिला हेल्प डेस्क प्रभारी

सीतामढ़ी

. पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने जिले के चार थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग किया है. पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पुअनि रमण राज को पुलिस केंद्र से पुनौरा थानाध्यक्ष, पुअनि संजीत कुमार को पुलिस केंद्र से सुप्पी थानाध्यक्ष, पुअनि सुरेंद्र कुमार को पुलिस केंद्र से बोखड़ा थानाध्यक्ष तथा पुअनि मोनी कुमारी को पुलिस केंद्र से चोरौत थानाध्यक्ष बनाया गया है. इन थानों में थानाध्यक्षों का पद रिक्त था. इसके अलावा पुअनि रविकांत कुमार को पुलिस केंद्र से भासर पुलिस पिकेट प्रभारी बनाया गया है. वहीं, पुलिस केंद्र से ही पुअनि पंकज यादव को जिला आसूचना इकाई, पुअनि मो नजरे आलम को मेहसौल थाना, पुअनि मोनू कुमार को जिला आसूचना इकाई, पुअनि ललन कुमार को पुपरी थाना, पुअनि सोनी कुमारी को प्रभारी महिला हेल्प डेस्क बैरगनिया थाना, पुअनि राजन कुमार कोे डुमरा थाना, पुअनि अमर राज को मेजरगंज थाना, पुअनि सुनील कुमार यादव को सोनबरसा थाना, पुअनि अरविंद कुमार गिरी को रीगा थाना, पुअनि वीरबल कुशवाहा को रून्नीसैदपुर थाना एवं पुअनि रचयिता भारती को महिला थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है. जिलादेश में पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने पदस्थापना स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar raj

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >