सीतामढ़ी: ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ अभियान शुरू, रंगोली के जरिए कुपोषण से बचाव का संदेश

पोषण माह 2026 के तहत 'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी' अभियान का शुभारंभ रून्नीसैदपुर में किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के उचित पोषण और स्वस्थ विकास को लेकर अभिभावकों व समुदाय को जागरूक करना है.

Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर. स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को पोषण माह 2026 के तहत ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ अभियान का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में सेक्टर-11 की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया. इस दौरान बच्चों के उचित पोषण और स्वस्थ विकास को लेकर अभिभावकों तथा समुदाय को जागरूक करने का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम में मौजूद सीडीपीओ

Runni Saidpur News:अन्नप्राशन के जरिए उचित पोषण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें बच्चे को अन्न ग्रहण कराया गया. कार्यक्रम के माध्यम से शिशुओं के उचित पोषण और समय पर पूरक आहार की शुरुआत के महत्व की जानकारी दी गयी.

अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए शुरुआती उम्र में उचित पोषण पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से परिवारों को बच्चों के खान-पान और स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी देने पर भी जोर दिया गया.

कुपोषण दूर करने की ली शपथ

पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कुपोषण को दूर करने में सक्रिय सहभागिता निभाने की शपथ ली. इसके साथ ही रंगोली के माध्यम से भी कुपोषण से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया.

कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण को लेकर परिवार और समुदाय की भागीदारी बढ़ाना रहा. आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से लोगों तक बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया.

संतुलित आहार और स्वच्छता की दी जानकारी

सीडीपीओ रघुवंश कुमार ने पोषण माह के उद्देश्यों और इसके तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए समुदाय की सहभागिता आवश्यक है.

महिला पर्यवेक्षिका रिंकू कुमारी ने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कुपोषण से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने परिवारों को बच्चों के खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया.

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निभायी भागीदारी

कार्यक्रम में परियोजना की सभी महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका और प्रखंड समन्वयक मौजूद रहे. पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और उनके परिवारों को पोषण के प्रति जागरूक करने वाली गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >