सीतामढ़ी में पीएम आवास योजना को लेकर स्कूली बच्चों में प्रतियोगिता: 15 अगस्त को मिलेंगे पुरस्कार

पुपरी नगर परिषद ने पीएमएवाइ पर स्कूली बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की। विजेताओं को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के पुपरी नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 'प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी' (PMAY-U) के प्रति आम लोगों को जागरूक करना था. प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया.

क्विज, निबंध और चित्रकला के जरिए दिखाई प्रतिभा

आयोजन के तहत छात्र-छात्राओं के बीच क्विज, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इन सभी स्पर्धाओं का केंद्रीय विषय 'प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इसके सामाजिक लाभ' पर आधारित था. इसमें गुरुकुल विद्या मंदिर, डीएवी पब्लिक स्कूल, तिलक साह उच्च विद्यालय, डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, विद्यांजलि तथा मारवाड़ी मध्य विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की.

15 अगस्त के मुख्य समारोह में विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

नगर परिषद के सिटी मैनेजर चंदन कुमार ने बताया कि सभी प्रतिभागियों की उत्तर पुस्तिकाएं और कलाकृतियां जमा कर ली गई हैं. जांच के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा. चयनित विजेताओं को 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंच से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा. इस मौके पर आशीष कुमार मुन्ना, अजय प्रसाद, नूपुर गुप्ता, पीवी पलई सहित नगर परिषद के कर्मी और विभिन्न स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Baidnath thakur

Published by: Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >