सीतामढ़ी में साइबर अपराधियों का तांडव, बैंक खाते और दो क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 65 हजार

सीतामढ़ी जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. एक व्यक्ति के बैंक खाते और दो क्रेडिट कार्ड से कुल 65,768 रुपये की ठगी हुई है. पीड़ित ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

Cyber Crime News: सीतामढ़ी जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला बसबरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के जीएस सदन, एसके नगर से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार हो गया. पीड़ित ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

Online Cyber Portal: बैंक खाते और दो क्रेडिट कार्ड से उड़ाये 65 हजार रुपये

पीड़ित धीरेन कुमार साहू के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को दोपहर 1:00 बजे से 2:18 बजे के बीच साइबर अपराधियों ने उनके साथ ठगी की. अपराधियों ने उनके आईसीआईसीआई बैंक खाता संख्या 078101002103 से 4,000 रुपये की अवैध निकासी की. इसके अलावा पीड़ित के दो अलग-अलग क्रेडिट कार्ड से क्रमशः 11,749 रुपये और 50,019 रुपये उड़ा लिए.

साइबर पोर्टल और थाने में मामला दर्ज

पीड़ित के खातों से कुल मिलाकर 65,768 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने का मैसेज मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए. उन्होंने बिना देर किए तुरंत सेंट्रल साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन शिकायत (संख्या 30508260100535) दर्ज कराई. इसके बाद पीड़ित ने सीतामढ़ी साइबर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई.

पैसा वापस दिलाने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

पीड़ित धीरेन कुमार साहू ने साइबर थाना पुलिस से मामले की त्वरित जांच करने की गुहार लगाई है. उन्होंने मांग की है कि जिस खाते में ठगी की राशि ट्रांसफर की गई है, उसकी पहचान कर उसे तुरंत फ्रीज किया जाए. साथ ही अपराधियों को गिरफ्तार कर उनकी ठगी गई पूरी राशि वापस कराई जाए.

साइबर पुलिस ने शुरू की तकनीकी जांच

मामला दर्ज होने के बाद साइबर थाने की पुलिस ने घटना की तकनीकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स और साइबर पोर्टल की मदद से अपराधियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >