रून्नीसैदपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर में एक 20 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से बरामद हुआ है. कुछ महीने पहले ही हुए प्रेम विवाह के बाद हुई इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है. पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की खड़का पंचायत में मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल के कमरे से बरामद हुआ. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

मृतका की पहचान खड़का पंचायत वार्ड संख्या-4 निवासी सगीर आलम (टुन्नू रायन) की पत्नी शबनम खातून के रूप में हुई है.

कमरे में बिछावन पर पड़ा मिला शव

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार सुबह विवाहिता का शव घर के कमरे में बिछावन पर पड़ा मिला.

ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय मृतका का पति और परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे. सूचना मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

एफएसएल टीम ने भी जुटाए साक्ष्य

सूचना पर पहुंची रून्नीसैदपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए.

कुछ महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले ही शबनम खातून का प्रेम विवाह सगीर आलम के साथ हुआ था.

फिलहाल घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है. मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही चल सकेगा.

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rakesh kumar sing

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >