Sitamarhi News: मध निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा के पास वाहन जांच अभियान के दौरान 90 बोतल नेपाली सौफी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
बाइक के साथ पकड़ा गया आरोपी
मध निषेध विभाग के अनुसार गिरफ्तार तस्कर की पहचान चोरौत निवासी शनीचर मुखिया के पुत्र अतीस कुमार के रूप में हुई है.
उसके कब्जे से 90 बोतल नेपाली सौफी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की गई है.
मध निषेध थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
इस मामले में दरोगा सुरेंद्र कुमार निराला के आवेदन पर मध निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
सीमा क्षेत्रों में जारी है अभियान
मध निषेध विभाग का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सीमा से सटे इलाकों में लगातार वाहन जांच और विशेष अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
