मुहर्रम को लेकर बेलसंड में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च

मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बेलसंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के बाद प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च भी निकाला.

सीतामढ़ी के बेलसंड से तुषिम कुमार सोलंकी की रिपोर्ट

Belsand News: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को बेलसंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी वंदना सिन्हा ने की. इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया.

बैठक में पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई.

मुहर्रम भाईचारे का पर्व, प्रशासन के निर्देशों का करें पालन

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम वंदना सिन्हा ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है. सभी लोग इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

उन्होंने कहा कि जुलूस निकालने वाले सभी आयोजकों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, तय रूट से ही निकलेगा जुलूस

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम जुलूस में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन ने डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है.

उन्होंने कहा कि जुलूस केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा और समय-सीमा का पालन करना सभी आयोजकों के लिए जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें: पुनौरा के रेशमी पैलेस में छापेमारी, देह व्यापार का भंडाफोड़

संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल

बैठक में डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही उपद्रव फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अफवाहों से बचने की अपील

थानाध्यक्ष जंगो राम ने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें: तौफीक हत्याकांड को लेकर राजद प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पीड़ित परिवार के घर

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

शांति समिति की बैठक के बाद प्रशासन और पुलिस बल की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख बाजारों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. इसका उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था.

जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक रहे मौजूद

बैठक में अंचलाधिकारी अशोक कुमार, एसआई रघुवर साह, मनीष कुमार, वंदना कुमारी, राधा रमन, रौशन कुमार, मुख्य पार्षद रणधीर कुमार और मुखिया प्रतिनिधि मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में होमगार्ड जवान की तस्वीर वायरल, जांच के आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >