शिवहर सांसद लवली आनंद ने केंद्रीय रेलमंत्री से की मुलाकात, मोहनी मंडल हॉल्ट को स्टेशन बनाने की मांग

शिवहर सांसद लवली आनंद ने केंद्रीय रेलमंत्री से मुलाकात कर दरभंगा-रक्सौल रेलखंड पर मोहनी मंडल हॉल्ट को स्टेशन का दर्जा देने की मांग उठाई है. इसके साथ ही रीगा, ढेंग और बैरगनिया स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की भी पुरजोर मांग की गई है.

Railway Station Upgrade: पूर्व-मध्य रेलवे के दरभंगा-रक्सौल रेलखंड पर स्थित मोहनी मंडल हॉल्ट को अपग्रेड कर स्टेशन का दर्जा दिए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. इसे लेकर शिवहर सांसद लवली आनंद ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर एक मांग-पत्र सौंपा है. सांसद ने मोहनी मंडल के साथ-साथ ढेंग, रीगा और बैरगनिया रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की पुरजोर मांग की है.

प्रमुख रेलवे स्टेशनों के लिए रखी गई मांगें

सांसद लवली आनंद ने रेल मंत्री को सौंपे गए पत्र में क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है, जिनका विवरण इस प्रकार है

  • मोहनी मंडल हॉल्ट: बढ़ते यात्री भार को देखते हुए इसे स्टेशन का दर्जा देने, रेलवे लाइन का दोहरीकरण करने, यात्री शेड, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, उत्तर दिशा में टिकट घर का निर्माण और प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण करने की मांग की गई है.
  • रीगा स्टेशन: कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस सहित सभी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव कराने, इंटरसिटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने, पटना के लिए नई ट्रेन चलाने और पश्चिमी गुमटी पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग शामिल है.
  • ढेंग स्टेशन: पिछले पांच महीने से बंद आरक्षण काउंटर को तत्काल शुरू करने, नेपाल से निकटता के कारण महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने, बुनियादी सुविधाएं विकसित करने और जर्जर स्टेशन भवन का पुनर्निर्माण कराने की बात कही गई है.
  • बैरगनिया स्टेशन: इस स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने, प्रतीक्षालय, कोच पोजीशन इंडिकेटर बोर्ड, पार्सल बुकिंग सेवा बहाल करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >