नेपाल बस हादसे में लापता विवेक का शव पांचवें दिन बरामद

नेपाल बस हादसा में लापता स्थानीय जमुआ गांव निवासी विवेक कुमार साह (25 वर्ष) का शव नारायणी नदी से घटना के पांच दिन बाद बरामद हुआ.

बैरगनिया. नेपाल बस हादसा में लापता स्थानीय जमुआ गांव निवासी विवेक कुमार साह (25 वर्ष) का शव नारायणी नदी से घटना के पांच दिन बाद बरामद हुआ. परिजन शव लेकर नेपाल से बैरगनिया आ रहे हैं. विवेक के शव मिलने की खबर से मां गीता देवी, पिता भरत प्रसाद साह, बहन काजल कुमारी, बड़ा भाई आलोक कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीण उन्हें सांत्वना दी रहे हैं, बावजूद चीत्कार से गांव गमगीन हो गया है. मालूम हो कि विवेक गणपति डीलक्स बस से अपने ग्रामीण ऋषिलाल साह के साथ घर आ रहा था. जिसके लिए गौर का बस पकड़ा था, लेकिन बीते शुक्रवार की सुबह 3:30 बजे भुस्खलन होने से नारायणगढ़-मुग्लिंग सड़क खंड के सिमलताल में दो बस त्रिशूली नदी में समा गयी. घटना के दो दिन बाद लापता ऋषिपाल साह का शव मिल गया था, लेकिन विवेक लापता हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >