झीम नदी में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

सोनबरसा. थाना क्षेत्र के अधवारा समुह के झीम नदी स्थित नेपाल के त्रिभुवन नगर गांव के समीप एक 45 वर्षीय अधेड़ की मौत नदी में डूबने से हो गयी.

सोनबरसा. थाना क्षेत्र के अधवारा समुह के झीम नदी स्थित नेपाल के त्रिभुवन नगर गांव के समीप एक 45 वर्षीय अधेड़ की मौत नदी में डूबने से हो गयी. मृतक की पहचान स्थानीय सोनबरसा वार्ड नंबर नौ निवासी महेंद्र महतो के पुत्र इंदल महतो के रुप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, इंदल अपने खेत नेपाल में जाने के दौरान झीम नदी पार कर रहा था. उसी बीच गहरे पानी में जाने से डूब गया और उसकी मौत हो गयी. सर्लाही जिले के त्रिभुवन नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल, मलंगवा में पोस्टमार्टम कराया. मृतक इंदल को तीन पुत्री व एक पुत्र है. पत्नी मीना देवी व पुत्र पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >