सीतामढ़ी: सालों का इंतजार खत्म, 8.85 करोड़ से बनेगा अल्पसंख्यक छात्रावास, विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

सीतामढ़ी में 2004 से लंबित 8.85 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड वाले अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. यह बहुप्रतीक्षित योजना दूर-दराज से आने वाले अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करेगी.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. मेहसौल पूर्वी, नगर निगम वार्ड संख्या-28 में करीब 8.85 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड वाले अल्पसंख्यक छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मंगलवार को प्रस्तावित स्थल पर जमीन का सीमांकन और ले-आउट कराया गया. सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. सुनीता सोनू ने स्थल पर पहुंचकर निर्माण से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया.

2004 से लंबित थी छात्रावास निर्माण की योजना

अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण की योजना वर्ष 2004 से लंबित थी. लंबे इंतजार के बाद अब निर्माण प्रक्रिया शुरू होने से स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों में खुशी है. 100 बेड वाला छात्रावास दूर-दराज से आकर पढ़ाई करने वाले अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण आवासीय सुविधा उपलब्ध कराएगा.

8.85 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बेड का भवन

प्रस्तावित छात्रावास भवन के निर्माण पर करीब 8.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा.

लंबे इंतजार के बाद पूरी हुई बड़ी उम्मीद

छात्रावास निर्माण शुरू होने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार वर्षों से लंबित योजना के धरातल पर उतरने से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी. इससे उनकी शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा.

रहमानिया युवा एकता कमेटी ने जताया आभार

रहमानिया युवा एकता कमेटी, मेहसौल के जिलाध्यक्ष मो. अरमान अली ने छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी जताई. उन्होंने जिला प्रशासन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और खुशी का विषय है.

सीमांकन के दौरान कई लोग रहे मौजूद

जमीन के सीमांकन एवं ले-आउट के दौरान रहमानिया युवा एकता कमेटी के जिलाध्यक्ष मो. अरमान अली, अल्पसंख्यक एकता मंच के जिलाध्यक्ष मो. मुर्तुजा, शेख मो. जियाउर्रहमान, मो. गुलाब, मो. अलीम उर्फ आरजू, मो. मजहर अली राजा, ई. तौकीर अनवर उर्फ सिकंदर, मो. अफरोज आलम, मो. कमर अख्तर, मो. आमिर मुख्तार उर्फ आरजू, वार्ड पार्षद मो. अताउल्लाह रहमानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी: भारत-नेपाल सीमा की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, SSB ने शुरू किया 21 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >