Sitamarhi News: स्थानीय पुलिस ने बुधवार शाम शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. कार्रवाई डायल 112 पर मिली सूचना के बाद की गई.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरसंड नगर पंचायत निवासी उपेंद्र राउत के पुत्र राजकुमार राउत के रूप में हुई है.
डायल 112 की सूचना पर हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि डायल 112 पर प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) सुरेश पंडित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में बिहार मद्य निषेध कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.
