नए थाना भवन से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था, उद्घाटन के बाद एसपी ने अपराधियों को दिया कड़ा संदेश

रून्नीसैदपुर के महिंदवारा मॉडल थाना के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन हुआ. एसपी अमित रंजन और विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया. इस अवसर पर एसपी ने अपराधियों को सख्त चेतावनी दी और क्षेत्र में शांति बनाए रखने पर जोर दिया.

Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर प्रखंड के महिंदवारा मॉडल थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सह प्रवेश समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया. एसपी अमित रंजन ने नारियल फोड़कर तथा स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. एसपी और विधायक ने फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

Runisaidpur News: नए थाना भवन का हुआ उद्घाटन

महिंदवारा मॉडल थाना के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन अवसर पर एसपी अमित रंजन, विधायक पंकज कुमार मिश्रा सहित पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे. नए भवन के शुरू होने से थाना की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और पुलिसकर्मियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है.

अपराधियों को एसपी ने दिया कड़ा संदेश

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसपी अमित रंजन ने कहा कि पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह संकल्पित है. कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है.

विधायक बोले- अपराध मुक्त बनाया जायेगा क्षेत्र

स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि रून्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

थाना भवन के उद्घाटन के बाद एसपी अमित रंजन और विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने थाना परिसर में संयुक्त रूप से फलदार पौधे लगाए. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि पौधरोपण के साथ इनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है.

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है. उन्होंने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी: तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे बच्चे, भारत माता की जय से गूंजा बेलसंड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >