अभियुक्त को 10 हजार रुपये अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास

जिला व्यवहार न्यायालय में बुधवार को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबिका प्रसाद चौधरी ने तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरवारा गांव निवासी स्व.अनिल कुमार सिन्हा के पुत्र अमित कुमार उर्फ लंगड़ा को 302 के मामले में 10 हजार रुपये अर्थिक दंड के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

शिवहर: जिला व्यवहार न्यायालय में बुधवार को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबिका प्रसाद चौधरी ने तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरवारा गांव निवासी स्व.अनिल कुमार सिन्हा के पुत्र अमित कुमार उर्फ लंगड़ा को 302 के मामले में 10 हजार रुपये अर्थिक दंड के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. उक्त जानकारी अपर लोक अभियोजक पवन कुमार मिश्रा ने दी है. वहीं न्यायालय में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विचारन उपरांत अभियुक्त को दोषी करार करते हुए 302 के तहत हत्या मामले में आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड एवं दंड की राशि नहीं देने पर 6 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास और धारा 201 के तहत 3 वर्ष से सश्रम कारावास तथा दो हजार रुपये अर्थदंड एवं दंड की राशि नहीं जमा करने पर एक माह का साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >