Sursand CHC: स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लालू कुमार ने शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. यह जिम्मेदारी उन्हें डॉ. रामकिशोर सिंह के स्थानांतरण के बाद सौंपी गई.
सिविल सर्जन के निर्देश पर उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला.
पदभार संभालते ही बताई प्राथमिकता
कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. लालू कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना होगी.
उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा.
स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद
कार्यभार ग्रहण के दौरान डॉ. शिवजी रजक, अस्पताल प्रबंधक मो. सदरुद्दीन, बीएम एंड ई अमन कुमार, बीसीएम कृष्णनंदन कुमार, सच्चिदानंद कुमार, अमित कुमार सहित अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.
स्वास्थ्यकर्मियों ने नए प्रभारी का स्वागत करते हुए अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया.
