खेत से लौटे परिजन तो घर से गायब मिली किशोरी, मां-बेटे पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

सीतामढ़ी में एक गांव से किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों के खेत से लौटने पर बेटी घर से गायब मिली. पिता ने युवक और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Sitamarhi Girl Missing: थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन देकर एक युवक और उसकी मां पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

खेत से लौटे तो घर से गायब मिली बेटी

प्राथमिकी के अनुसार, घटना 19 जून की है. लड़की के परिजन खेत से काम कर वापस लौटे तो घर पर बेटी नहीं मिली. इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की.

खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि गांव के दीपे महतो पर अपनी मां की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर और प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने का आरोप है.

आरोपी के घर पहुंचने पर मिला ताला

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला. इसके बाद उन्होंने थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

मोबाइल पर धमकी देने का भी आरोप

पीड़िता के पिता ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद उन्हें मोबाइल फोन पर बार-बार धमकियां दी जा रही हैं.

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपों की सत्यता की जांच के साथ किशोरी की तलाश भी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >