इंडो-नेपाल सीमा पर STF की घेराबंदी, 1.226 किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 226 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पहले से 20 मामले दर्ज हैं.

सीतामढ़ी क्राइम: के सोनबरसा में इंडो-नेपाल सीमा पर कन्हौली थाना पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार किया है. भलुआहा गांव के पास गुरुवार को हुई कार्रवाई में आरोपी के झोले से 1 किलो 226 ग्राम चरस बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल से चरस लेकर भारत में प्रवेश करने वाला था.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमनगरा निवासी शिवनंदन बैठा, पिता रविन्द्र बैठा के रूप में हुई है. कन्हौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से मादक पदार्थ लेकर भारत की सीमा में प्रवेश करने वाला है.

इंडो-नेपाल रोड पर पुलिस ने की घेराबंदी

सूचना मिलने के बाद कन्हौली थाना पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने इंडो-नेपाल रोड पर निगरानी बढ़ा दी. भलुआहा गांव के समीप संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर टीम ने घेराबंदी कर शिवनंदन बैठा को पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद झोले से चरस बरामद हुआ. वजन कराने पर चरस की मात्रा 1 किलो 226 ग्राम पायी गयी. इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया.

NDPS एक्ट में प्राथमिकी, भेजा गया जेल

पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिवनंदन बैठा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था. सीमा क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटायी जा रही है.

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 20 मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शिवनंदन बैठा का आपराधिक इतिहास भी रहा है. सोनबरसा, कन्हौली और बथनाहा थानों में उसके खिलाफ कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और मौजूदा मामले के बीच संबंधों की भी जांच की जा रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सीमा पार से चरस की खेप लाने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. मामले में नेटवर्क से जुड़े संभावित लोगों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें:

फूलों की खेती से बदल सकती है किस्मत, जानिए कैसे सीतामढ़ी का बैरहा गांव बन गया 'मिनी कोलकाता'

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >