झारखंड के मुख्य सचिव पहुंचे पैतृक गांव बखरी, कुलदेवता की पूजा की और स्कूल का लिया जायजा

झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार अपने पैतृक गांव बखरी पहुंचे। उन्होंने गृह देवता की पूजा में भाग लिया और गांव के स्कूल का जायजा भी लिया।

Jharkhand Chief Secretary: झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार बुधवार की दोपहर अपनी पत्नी के साथ पैतृक गांव सुरसंड प्रखंड की विररख पंचायत अंतर्गत बखरी पहुंचे. वे यहां अपने पारिवारिक कुलदेवता की पारंपरिक पूजा (घड़ी पर्व) में शामिल होने आए थे. गांव में उनका स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भव्य व आत्मीय स्वागत किया.

परिवार संग कुलदेवता के अनुष्ठान में हुए शामिल

मुख्य सचिव के साथ उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी इस धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने. इनमें शिलांग निवासी सेवानिवृत्त नागेश्वर ठाकुर, बोकारो स्टील प्लांट से सेवानिवृत्त इंजीनियर उमेश्वर ठाकुर और मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार शामिल रहे. सभी परिजनों ने मिलकर कुलदेवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की.

दौरे के मुख्य पड़ाव और गतिविधियां

  • धार्मिक दर्शन: गांव आने से पहले उन्होंने पुनौरा धाम में मां जानकी के दर्शन किए. गांव पहुंचकर बघाड़ी-बखरी हनुमान चौक स्थित दुर्गा मंदिर में माथा टेका.
  • पैदल भ्रमण: मुखिया विनोद शाही व ग्रामीणों के साथ गांव की गलियों में पैदल घूमकर पुराने इष्ट-मित्रों का हालचाल जाना.
  • स्कूल निरीक्षण: उत्क्रमित हाईस्कूल पहुंचकर शिक्षकों से शैक्षणिक व्यवस्था, पठन-पाठन और संसाधनों की जानकारी ली.

प्रशासनिक मुस्तैदी और सुरक्षा घेरा

मुख्य सचिव के आगमन को लेकर जिला व अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. उनके काफिले की सुरक्षा व्यवस्था में पुपरी एसडीओ गौरव कुमार, एसडीपीओ सह एएसपी सुनीता कुमारी, बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर, सीओ सतीश कुमार और सुरसंड थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता पुलिस बल के साथ तैनात रहे. मुखिया विनोद शाही ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे बुधवार की रात को ही रांची के लिए रवाना हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB का बड़ा प्रहार, ऑटो से शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो दबोचे गए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >