जिले में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप

सीतामढ़ी जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कड़े निर्देश जारी किए हैं. जिले भर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

Sitamarhi Vehicle Checking: जिले में अपराध नियंत्रण. विधि व्यवस्था संधारण और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन के कड़े निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण पुल-पुलियों. प्रमुख चौक-चौराहों. रणनीतिक रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है. जहां संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली जा रही है.

पहचान पत्र और गाड़ी के कागजात खंगाल रही पुलिस, संदिग्धों पर पैनी नजर

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनके जरूरी कागजात जैसे रजिस्ट्रेशन. इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है. इसके साथ ही वाहन चला रहे व्यक्ति का पहचान पत्र. ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन में सवार अन्य लोगों की गतिविधियों को भी बारीकी से देखा जा रहा है. पुलिस अधिकारी सड़कों से गुजरने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की सघनता से चेकिंग कर रहे हैं. ताकि कोई भी कानून तोड़ने वाला बच न सके.

अपराधियों पर अंकुश लगाना है मुख्य उद्देश्य, यातायात थानाध्यक्ष ने की सहयोग की अपील

मामले की जानकारी देते हुए यातायात थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि इस व्यापक अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों. शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों पर पैनी निगरानी रखना है. इसके जरिए अवैध हथियारों के प्रदर्शन. नशीले पदार्थों की तस्करी. चोरी की गाड़ियों के इस्तेमाल और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सकेगा. उन्होंने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों का सहयोग करें. हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करें और अपने वाहन के सभी वैध कागजात हमेशा साथ रखें. इधर. पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि इस अभियान को लगातार जारी रखा जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar raj

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >