मतदान को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर सील

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शिवहर संसदीय क्षेत्र में शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर बैरगनिया प्रखंड मुख्यालय से सटे इंडो-नेपाल बॉर्डर गुरुवार की अहले सुबह से सील कर दिया गया है

बैरगनिया. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शिवहर संसदीय क्षेत्र में शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर बैरगनिया प्रखंड मुख्यालय से सटे इंडो-नेपाल बॉर्डर गुरुवार की अहले सुबह से सील कर दिया गया है जो शनिवार की रात 12 बजे खोल दिया जाएगा. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश व दोनों देश के अधिकारी के निर्देशन के अनुपालन में बॉर्डर को सील किया गया है, पर 25 मई को चुनाव समाप्ति के बाद रात के 12 बजे से ही बॉर्डर को खोल दिया जाएगा, पर आम लोगों एवं वाहनों की आवागम रविवार की सुबह से हो सकेगी. इधर, नेपाल में रहने वाले भारतीय लोग, सीमा पर ड्यूटी कर रहे एसएसबी जवानों को अपना आधार दिखाकर मतदान के लिए भारतीय क्षेत्र में आ कर मतदान करने की अनुमति है. अवागमन रोके जाने से बॉर्डर पर बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >